Ek Aag Har Dil Me
इक आग हर दिल में
हमको जलाना है
भटके हुए दिल को
प्रभु से मिलाना है
संसार की आशा भरी
नज़रें हम ही पर हैं
उद्धार का संदेश भी
कांधों के ऊपर है
एक दीप से लाखों दिये – 2
हमको जलाना है
भटके हुए…
इतने सरल ये रास्ते
कल ना खुले होंगे
प्रचार के अवसर हमें
हाँसिल नहीं होंगे
तैयार रहना कल हमें – 2
खुद को मिटाना है
भटके हुए…